77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय व देशभक्ति वातावरण में मनाया गया।

आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल में 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय व देशभक्ति वातावरण में मनाया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय विद्या समिति एवं गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष अश्वनी शोरेवाला ने ध्वजारोहण किया।

अपने संबोधन में उन्होंने संविधान के मूल्यों और युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला।

एनसीसी कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट एवं विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने अधिकारों के साथ कर्तव्यों पर बल देते हुए विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में गवर्निंग बॉडी के सदस्य तथा आर.के.एस.डी. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के समस्त शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे।

Quick Navigation