चंडीगढ़ का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

कॉलेज के वाणिज्य विभाग के द्वारा बी. काॅम. तृतीय वर्ष एवं बी. वोकेशनल के विद्यार्थीयों ने चंडीगढ़ का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इसमें पांच प्राध्यापकों एवं 50 विद्यार्थीयों ने हरियाणा विधानसभा, एम.एल.ए. होस्टल, प्रैस इंफोरमेशन ब्यूरो एवं राक गार्डन का दौरा किया। एम.एल.ए. होस्टल से नाश्ते के बाद विद्यार्थीयों ने विधानसभा भवन का दौरा किया, प्रोटोकोल आफीसर डा. संजीव शर्मा ने विधान सभा की कार्यवाही की जानकारी दी। उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता से मुलाकात की एवं व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात प्रैस इंफोरमेशन ब्यूरो के केन्द्रीय सदन में राजेन्द्र चौधरी, एडीजी एवं डायरेक्टर पवित्र सिंह ने ब्यूरो द्वारा सरकारी नीतियों के प्रचार प्रसार की क्रियाओं के बारे में जानकारी दी। राक गार्डन में विद्यार्थीयों ने वेस्ट मैटीरियल से बनी कलाकृतियाँ देखी। इस टीम का नेतृत्व प्रो. विशाल आनंद, प्रो. रचना सरदाना, प्रो. विशाल गोयल, प्रो. सीमा अग्रवाल, व पूजा गर्ग ने किया। प्राचार्य डा संजय गोयल ने वाणिज्य विभाग को इस सफल प्रयास के लिए बधाई दी एवं नैक की विजीट के दृष्टिगत अहम बताया।