एन.सी.सी की दोनों इकाईयों के 63 छात्र एवं 43 छात्रा कैडट्स ने 10 हरियाणा बटालियन, कुरूक्षेत्र द्वारा लगाये गये 148 वें राष्ट्रीय कैम्प में भाग लिया

एन.सी.सी की दोनों इकाईयों के 63 छात्र एवं 43 छात्रा कैडट्स ने 10 हरियाणा बटालियन, कुरूक्षेत्र द्वारा लगाये गये 148 वें राष्ट्रीय कैम्प में भाग लिया। इसका आयोजन अरूणाय पैहवा में किया गया, जिसमें कुरूक्षेत्र एवं कैथल जिले के सभी महाविधालयों ने भाग लिया। सात दिवसीय इस कैम्प में लेफ्टिनेंट डा.रघुबीर लाम्बा के नेतृत्व में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रघुबीर लाम्बा को कम्पनी कमांडर कर्नल हेमंतू पेगिंग, सेना मैडल ने सम्मानित किया। कैडट्स में कोमल को बैस्ट कैडट्स का अवार्ड प्राप्त किया। उनके अलावा अंजना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अंकित ने 05 किलोमीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की रेस में प्रिती दूसरे एवं आरती तिसरे स्थान प्राप्त किया। टग आॅफ वार में भी छात्राओं की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रितिका ने पोस्टर मेंकिग में द्वितीय एवं नृत्य मेंंत्रतृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डा. संजय गोयल ने एनसीसी के सभी कैडटस एवं इंचार्ज लेफ्टिनेंट रघुबीर लाम्बा एवं कैप्टन आरपी मौन को बधाई दी।