आर.के.एस.डी. महाविद्यालय 45 वें जोनल यूथ फैस्टिवल का आॅवर आल विजेता घोषित

महाविधालय ने जनता काॅलेज कौल में हुए 45 वें जोनल यूथ फैस्टिवल की आॅवर आॅल ट्राफी जीत ली है। प्रबंधक समिति एवं आर.वी.एस. के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट, आर.वी.एस. के उपप्रधान अश्विनी शोरेवाला, प्रबंधन समिति के उपप्रधान नरेश शोरेवाला, प्रबंधक समिति एवं आर.वी.एस. के महासचिव पंकज बंसल, आर.वी.एस. के कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी, प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष श्याम बंसल ने प्राचार्य डा. संजय गोयल, सांस्कृतिक विधाओं के सयोंजक डा. जयबीर धारीवाल एवं विभिन्न विधाओं से जुडे़ इंचार्ज एवं विद्यार्थियों को
बधाई
 

दी। कॉलेज ने लगातार तीसरे वर्ष जोनल यूथ फैस्टिवल में आॅवर आल ट्राफी के साथ-साथ पांच में से चार ट्राफी-नाट्य, गायन, फाईन आर्ट एवं लिट्रेरी पर कब्ज़ा किया। इनमें शामिल 42 विधाओं में भाग लेते हुए कुल 34 विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉलेज ने 17 विधाओं में रिक्मैन्डिड, 08 में कमेंडिड तथा 09 में तृतीय स्थान प्राप्त किया। परिणाम इस प्रकार रहे:

रिक्मैन्डिड (प्रथम) -17
1. डेक्लेमेशन संस्कृत
2. हिंदी नाटक
3. मिमीक्री
4. इंडियन आरकेस्ट्रा
5, हरियाणवी स्किट
6. फोक इंस्टयुमेंटल सोलो
7. माईम
8. पोस्टर मेकिंग
9. सांग
10. सिम्पोजियम
11. संस्कृत ड्रामा
12. रिचवल
13. हरियाणवी आरकेस्ट्रा
14. वेस्ट्रन इंस्ट्रयुमेंटल सोलो
15. इंस्टालेशन
16. वेस्ट्रन ग्रुप सोंग
17. हरियाणवी कविता
कमेंडिड द्वितीय-08
1. रंगोली
2. कोलाज
3. क्लासिकल इंस्टयुमेंटल सोलो प्रक्यूशन
4. क्लासिकल इंस्टयुमेंटल सोलो नाॅन- प्रक्यूशन
5. कार्टूनिंग
6. कोरियोग्राफी
7. वैस्ट्रन वोकल सोलो
8. डिबेट
तृतीय स्थान-09
1. हरियाणवी नृत्य फिमेल
2. .हरियाणवी नृत्य मेल
3. क्लासिकल इंडियन डांस
4. फोक सोंग जनरल
5. क्लासिकल वोकल सोलो
6. लाईट वोकल इंडियन
7. पोप सांग हरियाणा
8. ग्रूप डांस हरियाणवी
9. रसिया डांस
प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीमें इंटर जोनल युवा महोत्सव में भाग लेंगे।