राजनीति शास्त्र विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अशोक कुमार अत्रि ने अंकारा विश्वविद्यालय, अंकारा तुर्कीए में हुई 9वीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस ऑफ सांइटिफिक रिसर्च कांफ्रेंस 25-29 दिसंबर में ऑनलाईन अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया

राजनीति शास्त्र विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अशोक कुमार अत्रि ने अंकारा विश्वविद्यालय, अंकारा तुर्कीए में हुई 9वीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस ऑफ सांइटिफिक रिसर्च कांफ्रेंस 25-29 दिसंबर में ऑनलाईन अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। इसमें 44 देशों के 250 शोधकर्ताओं ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। डॉ अत्रि ने अपना शोध-पत्र ‘इंडिया एंड चैंजिंग वर्ल्ड’ प्रस्तुत किया। इस शोध पत्र में शीतयुद्ध के पश्चात काल में बदलती विश्व व्यवस्था एवं भारत के उभरती शक्ति एवं भूमिका को जानने की कोशिश की गई है। वैश्वीकरण के दौर में विश्व व्यवस्था का स्वरूप स्पष्ट नहीं है, बल्कि यह लगातार बदल रहा है। इस दौर में अमेरिकी पकड़ का कमजोर होना, रूस की शक्ति का हृास एवं चीन की एतिहासिक राजनीतिक विरासत एवं वैश्विक अविश्वास ने वैश्विक स्वरूप को उलझा दिया है। यह स्थिति भारत जैसे देश की सकारात्मक भूमिका की के लिए जगह प्रदान करती है। मोदी काल में विदेशी निति के संरचनात्मक एवं कार्यात्मक बदलाव के बाद भारत आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है। इसके अलावा उपभोक्ता बाजार, डिजिटल क्रांति के साथ एतिहासिक विरासत एवं परिपक्व लोकतंत्र इसे भावी सशक्त विश्व व्यापी भुमिका के लिए स्थान प्रदान कर रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में भारत एक शक्ति संतुलन कर्ता एवं वैश्विक समस्याओं के समाधान में महत्व पूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। विदित रहे कि डॉ अत्रि द्वारा पिछले चार महीनों में यह चौथा शोध पत्र विदेश की कांफ्रेंस में स्वीकृत एवं प्रस्तुत हुआ है, तथा रिसर्च प्रोसिडिंग में प्रकाशित भी होगा। उनकी इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ संजय गोयल एवं समस्त प्राध्यापक वर्ग ने डॉ अत्रि को बधाई दी।