डा सुरूची शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्लोबल इंटेक्चूयल फोरम द्वारा रोहतक में आयोजित ग्लोबल समिट फोर वूमन अचीवर अवार्ड 2022 के तहत ‘यंग इंटेक्चूयल आॅफ ईयर अवार्ड’ के वर्ग में सम्मानित किया गया

अंग्रेजी विभाग की एसोशिएट प्रोफेसर डा, सुरूची शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्लोबल इंटेक्चूयल फोरम द्वारा रोहतक में आयोजित ग्लोबल समिट फोर वूमन अचीवर अवार्ड 2022 के तहत ‘यंग इंटेक्चूयल आॅफ ईयर अवार्ड’ के वर्ग में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता एवं शोध परक अध्ययन के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है। यह कार्यक्रम विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा प्रायोजित था।
विदित रहे कि डा. सुरूची शर्मा के शोधपत्र विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पुस्तकों में शामिल हैं, तथा विश्व के विभिन्न पुस्तकालयों में यह पुस्तक उपलब्ध है। उनके इस उपलब्धि पर प्रबंधक समिति के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट, अन्य सम्मानित पदाधिकारीयों, प्राचार्य डा संजय गोयल एवं प्राध्यापकवर्ग ने बधाई दी।