RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

An interactive session on Job Ready: Employability skills Powered with AI

आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल में कॉलेज एवं वाधवानी फाउंडेशन के समझौता ज्ञापन ( एम् ओ यू ) के तहत “एआई, एलएमएस एवं रोजगारोन्मुखी कौशल” विषय पर एक विशेष इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन आर.के.एस.डी. कॉलेज द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री आदित्य सुरजेवाला (माननीय विधायक, कैथल) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रमन हांडा, सहायक निदेशक, वाधवानी फाउंडेशन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

श्री आदित्य सुरजेवाला ने अपने संबोधन में आर.के.एस.डी. कॉलेज प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा एवं कौशल विकास से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय हैं।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि कॉलेज द्वारा वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से ए.आई. एल.एम.एस. के अंतर्गत प्रथम बैच का सफलतापूर्वक समापन किया जाना अत्यंत गर्व और संतोष का विषय है।

प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में युवाओं को आधुनिक कौशल अपनाने एवं आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज का युग निरंतर बदलती तकनीकों, नवाचार और प्रतिस्पर्धा का युग है, जिसमें सफल होने के लिए केवल पारंपरिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है।

वाधवानी फाउंडेशन के श्री रमन हांडा (सहायक निदेशक) ने “एआई एलएमएस में रोजगारोन्मुखी कौशल” विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग से परिचित कराया।

इंटरएक्टिव सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा एआई, करियर, उद्यमिता एवं कौशल विकास से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। इस अवसर पर श्री आदित्य सुरजेवाला एवं श्री रमन हांडा ने विद्यार्थियों के सभी प्रश्नों के स्पष्ट, सरल एवं संतोषजनक उत्तर प्रदान किए।

डॉ. जयबीर धारीवाल ने सभी प्रशिक्षित शिक्षक-मार्गदर्शकों (टीचर मेंटर्स) की ओर से फीडबैक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राजनैतिक शास्त्र विभाग के प्रो. सुरेन्दर सिंह, के द्वारा एडिट की गई किताब “इंडियन पॉलिटिक्स- कंटेम्पररी ट्रेंड्स” का विमोचन भी किया गया ।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वाइस प्रिंसिपल डॉ. राजबीर पराशर ने औपचारिक रूप से धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

स्टाफ सचिव डॉ एस पी वर्मा एवं सह सचिव डॉ नरेश कुमार ने सभी गतिविधियों का संचालन किया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top