RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

यूथ रेडक्रॉस वोलंटियर्स का राज्य स्तरीय कैंप में शानदार प्रदर्शन

आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल के यूथ रेडक्रॉस (वाई.आर.सी.) वोलंटियर्स ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया। यह कैंप राजस्थान कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, उदयपुर में आयोजित किया गया।

**कॉलेज के आठ स्वयंसेवक—जन्नत, गीतांश, हर्ष, नवदीप, मालक सिंह, लीना, वर्षा और स्नेहा—ने वाई.आर.सी. काउंसलर मिस अनिता और डॉ. अनुकृति के मार्गदर्शन में सक्रिय सहभागिता निभाई।

**प्रतिदिन आयोजित योग सत्रों में भाग लेकर उन्होंने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ किया तथा टीम भावना को मजबूत बनाया। । नवदीप ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि जन्नत, लीना और मालक सिंह ने अनुशासित व्यवहार के लिए मेडल प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया।

**कैंप के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, क्योंकि आपात स्थिति में समय पर दी गई सहायता किसी की जान बचा सकती है।

**प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि “इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

**प्रधान श्री अश्विनी शोरेवाला ने अपने संदेश में कहा कि “यूथ रेडक्रॉस जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top