RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

सांस्कृतिक विधाओं का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

आर.के.एस.डी. महाविद्यालय, कैथल के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित पारितोषिक एवं मेरिट सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला, श्री श्याम बंसल, श्री सुनील चौधरी एवं प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने वर्षभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार राशि, मोमेंटो एवं मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए।

प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने अपने स्वागत भाषण में प्रबंधक समिति के सहयोग तथा विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यार्थी सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।

महाविद्यालय के प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला ने सांस्कृतिक टीम के संयोजक डॉ. अशोक अत्री, सह-संयोजिका प्रो. ऋचा लांग्यान एवं डॉ. राजीव शर्मा सहित सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में भी पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

सह-संयोजिका प्रो. ऋचा लांग्यान ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि महाविद्यालय ने जोनल यूथ फेस्टिवल तथा नीलम विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव में लगातार दूसरे वर्ष भी विजेता रहा। विद्यार्थियों ने लगभग 3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि अर्जित की। इसके अतिरिक्त इंटर-जोनल प्रतियोगिता में थिएटर में उपविजेता ट्रॉफी तथा जींद विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक महोत्सव में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान सलोनी एवं मानसी ने अपने लोकगीतों से वातावरण को संगीतमय बना दिया। इस अवसर पर लगभग 50 विजेता विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. राजीव शर्मा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top