RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों के मध्य महाविद्यालय के खेल मैदान में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का उत्साहपूर्वक आयोजन

आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल में शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों के मध्य महाविद्यालय के खेल मैदान में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य आपसी सौहार्द, सहयोग एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करना था।

मैच का शुभारंभ प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला, महासचिव श्री पंकज बंसल एवं प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल द्वारा टॉस करवाकर किया गया।

गैर-शिक्षण टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रन बनाए, जबकि शिक्षण टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 ओवरों में 109 रन बनाकर मैच जीत लिया।

शिक्षण टीम के श्री कैलाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला तथा डॉ. विनोद मान ने अर्धशतक बनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मैच के दौरान कमेंटेटर एवं अंपायरों की भूमिका सराहनीय रही तथा रोमांचक क्षणों ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों का भरपूर उत्साहवर्धन किया।

मैच के अंत में दोनों टीमों को सम्मानित किया गया तथा प्रधान, सचिव एवं प्राचार्य ने खेल गतिविधियों को सकारात्मक कार्य-संस्कृति एवं समन्वय को बढ़ावा देने वाला बताया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top