RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

65वां वार्षिक एथलेटिक मीट सफलतापूर्वक संपन्न

आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल में 65वां वार्षिक एथलेटिक मीट उत्साह एवं अनुशासन के साथ आयोजित।

• मुख्य अतिथि: माननीया उपायुक्त, कैथल सुश्री अपराजिता (आईएएस, 2018 बैच)।

• उनका स्वागत प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला, श्री श्याम लाल बंसल, उप प्रधान, आर वी एस, श्री महेश मंगल, उप प्रधान, गवर्निंग बॉडी, महासचिव श्री पंकज बंसल, श्री साकेत मंगल, श्री नवनीत गोयल, श्री विपुल सिंघल, श्री जगदीश चंद गोयल, श्री अनिल चौधरी, श्री आशु मित्तल, श्री गौरव मंगल, श्री एस सी कौशिक, श्री बी डी गुप्ता, प्रिंसिपल डॉ गगन मित्तल, डॉ हरिंदर गुप्ता और कॉलेज सलाहकार समिति के सभी सदस्यों ने किया।

• मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई एवं खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

• कॉलेज के प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला ने मुख्य अतिथि माननीय उपायुक्त महोदया का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा:“आज हमारे लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य का विषय है कि जिला प्रशासन की कुशल एवं प्रेरणादायी अधिकारी माननीया उपायुक्त महोदया हमारे बीच उपस्थित हैं। उनका व्यक्तित्व अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है।

• प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने मुख्य अतिथि माननीया उपायुक्त, कैथल सुश्री अपराजिता (आई ए एस) का स्वागत करते हुए उन्हें ऊर्जावान, संवेदनशील एवं दूरदर्शी प्रशासनिक अधिकारी बताया। उन्होंने कहा की कॉलेज की प्रबंधन समिति खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएँ प्रदान करती है। जो विद्यार्थी विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करते हैं, उन्हें अत्यंत रियायती शुल्क पर शिक्षा प्रदान की जाती है तथा कई मामलों में उनकी फीस का भार महाविद्यालय स्वयं वहन करता है।

• खेल समन्वयक डॉ. गुरदीप भोला ने वार्षिक खेल रिपोर्ट प्रस्तुत की।

• विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

• 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर सहित रिले एवं फील्ड इवेंट्स संपन्न।

• महिला, गैर-शिक्षक एवं शिक्षण वर्ग की विशेष प्रतियोगिताएँ भी आयोजित।

• बेस्ट एथलीट (पुरुष वर्ग) – अजय (बी.एससी. स्पोर्ट्स)।

• विजेताओं को प्रबंधक समिति एवं प्राचार्य द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

• राष्ट्रगान एवं सामूहिक भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन।

• समारोह में प्रबंधन समिति, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top