वित्तीय साक्षरता” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन

आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल के वाणिज्य विभाग द्वारा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “वित्तीय साक्षरता” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

**मुख्य वक्ता श्री धर्मेन्द्र कथूरिया ने बजट निर्माण, नियमित बचत, डिजिटल भुगतान सुरक्षा, बीमा योजनाएँ, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, निवेश विकल्प एवं कर योजना पर विस्तृत जानकारी दी तथा वित्तीय अनुशासन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

**कॉलेज के प्रधान श्री अश्विनी शोरेवाला और प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में वित्तीय साक्षरता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

**उप-प्राचार्य डॉ. राजबीर पाराशर ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापकगण-डॉ. पूजा मित्तल, डॉ. मनोज बंसल, श्री विशाल गर्ग, डॉ. शशि, डॉ. सुचेता, मिशु, सुरभि, इशिका, नेहा, डॉ. नरेश कुमार तथा डॉ. अनुराग सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

**प्रश्नोत्तर सत्र के साथ कार्यशाला ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई तथा अंत में डॉ. विशाल आनंद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Quick Navigation