RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

विश्व रेडक्रॉस दिवस

आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल में यूथ रेडक्रॉस (वाई.आर.सी.) और राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम सर जीन हेनरी डुनेंट की स्मृति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रेडक्रॉस गीत एवं सर जीन हेनरी डुनेंट की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

वाई.आर.सी. संयोजक डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने अतिथियों, स्टाफ सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का स्वागत किया। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. श्री ओम ने कहा कि स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता रेडक्रॉस के प्रमुख आदर्श हैं। डॉ. अनुकृति ने विद्यार्थियों को देशहित में वाई.आर.सी. स्वयंसेवक बनने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सुरेन्द्र सिंह आर्य ने प्रकृति, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि यूथ रेडक्रॉस विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और संवेदनशीलता के संस्कार विकसित करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।प्राचार्य प्रभारी सांध्यकालीन सत्र डॉ. हरिन्द्र गुप्ता ने स्वयंसेवकों को बधाई दी।

प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला ने अपने संदेश में कहा कि रेडक्रॉस मानवता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज सेवा एवं मानवीय कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

मंच संचालन वाई.आर.सी. स्वयंसेवक पूजा ने किया। डॉ. अशोक अत्री ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ. विकास भारद्वाज, डॉ. जयबीर धारीवाल, डॉ. संजय गर्ग, मिस प्रीति बंसल, मिस अंजलि, मिस ऋचा लांग्यान, डॉ. वीरेंद्र सिंह और 85 से अधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top