RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

नए सत्र हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू, विद्यार्थियों के लिए आई.टी. कंप्यूटर सेल स्थापित

उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल खोल दिए जाने के बाद आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार फिलहाल वे विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे जो पिछले वर्ष किसी कारणवश दाखिला लेने से वंचित रह गए थे।

महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विशेष आई.टी. कंप्यूटर सेल स्थापित किया है, जहां ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज़ अपलोड, पंजीकरण तथा तकनीकी सहायता संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त कॉलेज परिसर में हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी ताकि विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि आर.के.एस.डी. कॉलेज विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विद्यार्थियों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने का आह्वान किया तथा कहा कि कॉलेज में पारदर्शी एवं मेरिट आधारित प्रवेश प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि आर.के.एस.डी. कॉलेज क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का अग्रणी संस्थान है और यहां विद्यार्थियों को शैक्षणिक, तकनीकी एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंधन विद्यार्थियों को भविष्य उन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top