RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ

आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल की एन.सी.सी. इकाई ने 10 हरियाणा बटालियन एन.सी.सी., कुरुक्षेत्र से प्राप्त निर्देशों के अनुसार लेफ्टिनेंट डॉ. रघबीर लाम्बा एवं लेफ्टिनेंट डॉ. रितु कंग के मार्गदर्शन में ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ मनाई।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों एवं देशसेवा में योगदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके उपरांत नागरिक सुरक्षा व्यवस्था में एन.सी.सी. की भूमिका को उजागर करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया।

कॉलेज प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला, श्री साकेत मंगल, प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल एवं प्रो. राजबीर पराशर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि एन.सी.सी. कैडेट्स राष्ट्रसेवा, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता के सशक्त प्रतीक हैं। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top