RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Merit position in MA Hindi (2nd semester)

आर.के.एस.डी. महाविद्यालय, कैथल के हिंदी विभाग के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र द्वारा एम.ए. हिंदी (द्वितीय सेमेस्टर) मई 2025 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। शिखा ने एसजीपीए 9.38 के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रियंका ने एसजीपीए 9.23 के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। मानसी और रीतु ने एसजीपीए 9.08 के साथ संयुक्त रूप से पाँचवाँ स्थान हासिल किया। वहीं काजल और सोफिया ने एसजीपीए 8.92 प्राप्त कर सातवाँ स्थान प्राप्त किया और विश्वविद्यालय मेरिट सूची में स्थान बनाया। महाविद्यालय के अध्यक्ष अश्वनी शोरेवाला और प्राचार्य राजबीर पराशर ने विद्यार्थियों तथा हिंदी विभाग के समस्त अध्यापकों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके समर्पण एवं मेहनत की सराहना की। कॉलेज की नीति अनुसार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को ₹3100 और अन्य मेधावी विद्यार्थियों को ₹2100 की उपलब्धि राशि प्रदान की गई। अध्यक्ष शोरेवाला ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी निरंतर उपलब्धियाँ महाविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण हैं। हिंदी विभागाध्यक्ष रामफल ने इस उपलब्धि को विभाग की नियमित परंपरा बताया और कहा कि हर वर्ष हिंदी विभाग के विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय और विभाग का गौरव बढ़ाते हैं। शरद गौड़, वर्षा एवं दीपशिखा ने भी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top