करवा फेस्ट का आयोजन

महिला प्रकोष्ठ के द्वारा करवा चौथ के उपलक्ष्य में ‘करवा फेस्ट’ का आयोजन किया गया। इसमें मेहँदी प्रतियोगिता एवं हस्तकला प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। इसका शुभारंभ प्राचार्य डा संजय गोयल ने किया, उन्होनें इस तरह के आयोजन को समय की जरूरत बताया, जिससे भावी पीढी में संस्कारो को बचाए रखा जा सकेगा। उन्होनें भारतीय संस्कृति को सुदृढ़ करने में इस तरह की गतिविधियों को बनाए रखने पर जोर दिया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो. रचना सरदाना ने प्राचार्य गोयल का स्वागत किया एवं सभी प्रतिभागीयों से परिचय करवाया।
हस्तकला प्रदर्शनी में छात्राओं द्वारा सजावटी थाली, छलनी, करवा, चुड़ियाँ एवं दुपट्टा आदि का प्रदर्शन किया गया, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थीयों ने इन्हें खरीदा भी। मेहँदी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा. सीमा गुप्ता, डा. मंजूला गोयल एवं प्रो नितीका गाबा एवं हस्तकला प्रदर्शनी में डा. गीता गोयल, डा. सुरूची शर्मा, प्रो. रिचा लांग्यान एवं प्रो. मनिका गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच संचालन डा सुरूची शर्मा ने किया। इनके परिणाम इस प्रकार रहे :
मेहँदी
प्रथम अंजली, प्रियंका एवं मुस्कान सयुक्त रूप से
द्वितीय पुनम, चाहत एवं ज्योति
तृतीय हिमांशु एवं रितु
हस्तकला प्रदर्शनी
प्रथम याशिका
द्वितीय विधि
तृतीय फाल्गुनी एवं दिव्या