विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क एडमिशन रजिस्ट्रेशन एवं कंप्यूटर सहायता सुविधा

आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं विद्यार्थी हितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महाविद्यालय परिसर में आधुनिक कंप्यूटर सेल की स्थापना की है।

महाविद्यालय में स्थापित “कॉलेज रजिस्ट्रेशन कंप्यूटर सेल” के माध्यम से विद्यार्थियों को डी.जी.एच.ई. हरियाणा पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन पत्र भरने, दस्तावेज़ अपलोड करने, विषय चयन, आवेदन सत्यापन, ई-मेल एवं मोबाइल नंबर अपडेट करने जैसी सुविधाओं में प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह विद्यार्थी-केंद्रित बनाया गया है। इस कंप्यूटर सेल के संयोजक डॉ. अनुराग और समन्वयक डॉ. मनोज बंसल ने जानकारी दी कि महाविद्यालय द्वारा यह सुविधा पूर्णतः निःशुल्क रखी गई है ।कंप्यूटर सेल में विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर, स्कैनर, इंटरनेट सुविधा एवं तकनीकी सहयोग की समुचित व्यवस्था की गई

प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Quick Navigation