RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा(आईआईटी जैम) फॉर मास्टर्स उत्तीर्ण

आर.के.एस.डी. कॉलेज की छात्राओं दीवान्शिका एवं तन्नू ने प्रतिष्ठित आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा(आईआईटी जैम) फॉर मास्टर्स उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न आईआईटी संस्थानों एवं भारतीय विज्ञान संस्थान में एम.एससी. गणित कार्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त किया जाता है। इसके साथ ही दोनों छात्राओं ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (पोस्टग्रेजुएट) भी उत्तीर्ण किया तथा क्रमशः अखिल भारतीय रैंक 166 एवं 164 प्राप्त कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता उनके निरंतर प्रयास, दृढ़ संकल्प एवं कठिन परिश्रम का परिणाम है।प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला ने छात्राओं को इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

गणित विभागाध्यक्ष डॉ. संजय गर्ग ने भी छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top