विज्ञान जगत’ में आर.के.एस.डी. महाविद्यालय, कैथल के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल देंगे विशेष व्याख्यान

आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल दूरदर्शन हरियाणा के प्रतिष्ठित विज्ञान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम ‘विज्ञान जगत’ में विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किए गए हैं। इस विशेष कार्यक्रम में डॉ. मित्तल पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण विषय “धरती की साँसें : जंगल, जल और जीवन” पर अपने विचार साझा करेंगे।

कार्यक्रम का प्रसारण 02 जून 2026 (मंगलवार) को सायं 4:00 बजे दूरदर्शन हरियाणा पर किया जाएगा। यह कार्यक्रम डीडी फ्री डिश तथा Waves OTT प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगा, जिससे दर्शक इसे कहीं भी और किसी भी समय देख सकेंगे।डीडी हरियाणा के यूट्यूब चैनल पर भी प्रसारित होगा

Promo link: https://youtu.be/pqKIKBhEdi0?si=P97AOvKy4r871x3S

प्रसारण तिथि: 02 जून 2026

समय: सायं 4:00 बजे

चैनल: दूरदर्शन हरियाणा (http://www.youtube.com/@DDHaryana )

उपलब्ध: DD Free Dish एवं Waves OTT

महाविद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशील नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम को अवश्य देखें तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में अपना योगदान दें।

Quick Navigation