RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

तीन प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन

आर.के.एस.डी. महाविद्यालय ने विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु तीन प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन किए

आर.के.एस.डी. महाविद्यालय, कैथल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक एवं भविष्य उन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में तीन प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन संपन्न किए हैं। इन समझौतों के माध्यम से विद्यार्थियों को कौशल विकास, प्रशिक्षण, औद्योगिक अनुभव, सामाजिक सेवा तथा रोजगार संबंधी विविध अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

महाविद्यालय ने भारत केयर्स बाय एसएमईसी ट्रस्ट (सीएसआरबॉक्स फाउंडेशन) के साथ हुए समझौते के अंतर्गत विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा, आँकड़ा विश्लेषण तथा अन्य नवीन तकनीकी क्षेत्रों में निःशुल्क प्रशिक्षण, प्रमाणित ऑनलाइन पाठ्यक्रम, मार्गदर्शन, कार्यशालाएँ, नवाचार प्रतियोगिताएँ तथा व्यवहारिक शिक्षण की सुविधाएँ उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इससे विद्यार्थियों में आधुनिक तकनीकी दक्षताओं का विकास होगा तथा वे भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकेंगे।

इसी प्रकार इंटरनविद्या प्राइवेट लिमिटेड (ग्रामीण शिक्षा प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से) के साथ हुए समझौते के अंतर्गत विद्यार्थियों को संरचित औद्योगिक प्रशिक्षण, करियर मार्गदर्शन, व्यवहारिक परियोजनाओं पर कार्य करने के अवसर, व्यक्तित्व विकास तथा रोजगारपरक दक्षताओं के विकास हेतु विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को शिक्षा और उद्योग के मध्य की दूरी को कम करने तथा व्यावसायिक जीवन के लिए तैयार होने में सहायता मिलेगी।

महाविद्यालय ने नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर (कैथल शाखा – दया गुप्ता मानव मंदिर) के साथ भी समझौता ज्ञापन किया है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों एवं समाज के अन्य लाभार्थियों के लिए फिजियोथेरेपी सेवाएँ, कंप्यूटर प्रशिक्षण, मोबाइल मरम्मत प्रशिक्षण, सिलाई प्रशिक्षण, कृत्रिम अंग उपलब्ध कराना, औद्योगिक प्रशिक्षण, स्वास्थ्य, पुनर्वास एवं कौशल विकास शिविर पूर्णतः निःशुल्क आयोजित किए जाएंगे। यह सहयोग विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय मूल्यों को भी सुदृढ़ करेगा।

प्रधान श्री अश्विनी शोरेवाला ने कहा कि वर्तमान समय में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यवहारिक कौशल एवं आधुनिक तकनीकी दक्षता भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन समझौतों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, नवीन तकनीकों का ज्ञान तथा बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

महाविद्यालय के पूर्व प्रधान श्री साकेत मंगल, महासचिव श्री पंकज बंसल ने महाविद्यालय के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इससे विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। इन समझौतों के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग, सामाजिक संस्थाओं तथा विशेषज्ञों के साथ कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास, व्यावहारिक ज्ञान एवं रोजगार क्षमता और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये पहल महाविद्यालय को कौशल विकास, नवाचार एवं सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में नई पहचान प्रदान करेगी।

इस अवसर पर गवर्निंग बॉडी के सम्मानित सदस्यगण, सायंकालीन सत्र के प्रभारी प्राचार्य डॉ. हरिंदर गुप्ता, इंटर्नशिप सेल के समन्वयक डॉ. विशाल आनंद, डॉ. एस. पी. वर्मा, डॉ. नरेश कुमार तथा डॉ. नरेश गर्ग भी उपस्थित रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top