हायर एजुकेशन एंड करियर प्रॉस्पेक्ट्स” विषय पर विस्तार व्याख्यान आयोजित

करियर गाइडेंस सेल द्वारा 16 अप्रैल 2026 को महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में “हायर एजुकेशन एंड करियर प्रॉस्पेक्ट्स” विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल द्वारा मुख्य वक्ता सुश्री प्रीति चौधरी, निदेशक (स्ट्रेटेजिक इनिशिएटिव), चितकारा यूनिवर्सिटी का स्वागत कर किया गया। सुश्री प्रीति चौधरी ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विविध अवसरों, करियर संभावनाओं तथा उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी।

प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों को बदलते शैक्षणिक एवं व्यावसायिक परिवेश को समझने में सहायक होते हैं, जबकि प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक कौशल एवं उद्योग की मांगों के अनुरूप स्वयं को तैयार करने पर बल दिया।

कार्यक्रम संवादात्मक एवं उत्साहवर्धक रहा, जिसमें लगभग 70–80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. जयबीर धारीवाल उपस्थित रहे तथा मंच संचालन डॉ. मनिका द्वारा किया गया।

अंत में डॉ. पूजा गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. विशाल आनंद, डॉ. कपिल जैन, डॉ. श्वेता मित्तल, डॉ. मीनू अग्रवाल एवं डॉ. सुरेंद्र मलिक भी उपस्थित रहे।

Quick Navigation