RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

वाणिज्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों का शैक्षिक एवं औद्योगिक भ्रमण आयोजित

आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल के वाणिज्य विभाग द्वारा बी.कॉम एवं बी.बी.ए. के 44 विद्यार्थियों के लिए डगशाई छावनी, औद्योगिक भ्रमण एवं धर्मपुर का शैक्षिक भ्रमण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐतिहासिक स्थलों, औद्योगिक इकाइयों तथा पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। विद्यार्थियों ने डगशाई जेल एवं संग्रहालय का भ्रमण कर ब्रिटिशकालीन दंड व्यवस्था, जेल की संरचना तथा ऐतिहासिक अभिलेखों की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने डगशाई के ऐतिहासिक गिरजाघर का भी अवलोकन किया।

धर्मपुर स्थित पी.ए. टाइम इंडस्ट्रीज़ (मैक्सिमा घड़ियाँ) में विद्यार्थियों ने घड़ियों के निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग एवं वितरण प्रणाली को समझा। कंपनी के वित्त अधिकारी विनोद राणा ने कंपनी के इतिहास एवं विकास की जानकारी दी।

भ्रमण के अंतिम चरण में विद्यार्थियों ने धर्मपुर स्थित कैथल रिजॉर्ट्स में पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा।

प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा के बाहर वास्तविक अनुभव प्रदान करते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रधान अश्विनी शोरवाला ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ते हैं, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक होता है।

इस अवसर पर डॉ. विशाल आनंद, डॉ. मनोज बंसल, सुश्री रवीना ने विद्यार्थियों के भ्रमण का सफलतापूर्वक संचालन किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top