RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

स्टेट लेवल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025-26

आरकेएसडी कॉलेज, कैथल के खिलाड़ियों ने खेलों के क्षेत्र में एक बार फिर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। राजकीय डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेजिएट स्टेट लेवल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025-26, जिसे उच्च शिक्षा विभाग, पंचकुला द्वारा प्रायोजित किया गया था, में आरकेएसडी कॉलेज की पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के दौरान कॉलेज के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अनेक स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अर्जित किए। पुरुष वर्ग में सागर (45–50 किग्रा) ने रजत, अभिषेक (50–55 किग्रा) ने कांस्य, रणदीप (55–60 किग्रा) ने स्वर्ण, आशीष (60–65 किग्रा) ने कांस्य, अंकुश (65–70 किग्रा) ने स्वर्ण, गौरव (70–75 किग्रा) ने कांस्य, करण कौशिक (75–80 किग्रा) ने कांस्य, मयंक (80–85 किग्रा) ने कांस्य, प्रिंस शर्मा (85–90 किग्रा) ने स्वर्ण तथा सुमित कुमार (90 किग्रा से अधिक) ने स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। वहीं महिला वर्ग में गीतू (45–48 किग्रा) ने रजत, माफी (48–51 किग्रा) ने स्वर्ण, नीतू (51–54 किग्रा) ने रजत, हिमांशी (54–57 किग्रा) ने रजत, ममतेश (57–60 किग्रा) ने रजत, खुशी (60–65 किग्रा) ने स्वर्ण, हरगुनदीप (65–70 किग्रा) ने रजत, ऋतु (70–75 किग्रा) ने स्वर्ण, अंजलि (75–80 किग्रा) ने स्वर्ण तथा अर्चना (80 किग्रा से अधिक) ने रजत पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों के सामूहिक उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आरकेएसडी कॉलेज को पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।इस उपलब्धि पर आरकेएसडी कॉलेज के प्रधान/अध्यक्ष श्री अश्वनी शोरवाला ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि “यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का प्रतिफल है। आरकेएसडी कॉलेज की पूरी प्रबंधन समिति इस शानदार उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल विभाग को हार्दिक बधाई देती है। हमारा संस्थान सदैव खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और प्रोत्साहन प्रदान किए जाते रहेंगे।” कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि “प्रदेश स्तर पर पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में ओवरऑल ट्रॉफी जीतना आरकेएसडी कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि हमारे खिलाड़ियों की लगन, प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन तथा कॉलेज में उपलब्ध सकारात्मक शैक्षणिक एवं खेल वातावरण का परिणाम है। इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी।” इस अवसर पर खेल विभागाध्यक्ष डॉ. गुरदीप भोला ने भी सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि “यह उपलब्धि खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षण के प्रति समर्पण का परिणाम है। पुरुष एवं महिला दोनों टीमों ने जिस आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया, वह प्रशंसनीय है। भविष्य में भी खिलाड़ी इसी लगन से अभ्यास करते हुए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन करेंगे। खेल विभाग सदैव खिलाड़ियों के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान करता रहेगा।” इस अवसर पर कॉलेज परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण रहा। शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top