आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महाविद्यालय के छात्र नयन गर्ग ने पाइट क्वेस्ट 2026 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सैमसंग गैलेक्सी टैब जीतने के साथ-साथ ₹1,20,000 की छात्रवृत्ति प्राप्त की।यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता थी, जिसमें देशभर से 1000 से अधिक चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रारंभिक चरण में लगभग 30 महाविद्यालयों के 2500 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिनमें से 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने अंतिम प्रतियोगिता में भाग लिया। आर.के.एस.डी. कॉलेज में भी पाइट के प्रोफेसर कुणाल उप्पल ने आकर लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों का स्क्रीनिंग टेस्ट लेकर चयन किया था, जिनमें से लगभग 60 विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने आयोजकों का इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करते हैं। इस उपलब्धि में प्रोफेसर बंधुओ -अंकित गर्ग, दीक्षा तथा रवीना- का विशेष मार्गदर्शन रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए प्रेरित और तैयार किया
