RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं भारतीय संविधान विषय पर एक भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं भारतीय संविधान विषय पर एक भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के उप-प्राचार्य प्रो. राजबीर पराशर द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा लगभग 70 आकर्षक पोस्टर तैयार किए गए, जिनमें डॉ. अंबेडकर के जीवन, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं संविधान निर्माण में उनकी भूमिका को सृजनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज के मार्गदर्शक हैं और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को समझने तथा जीवन में अपनाने की प्रेरणा देते हैं।

प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करती हैं।

कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष प्रो. श्री ओम एवं अन्य प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने पर बल दिया।इस अवसर पर प्रो. अशोक अत्री, प्रो. सुरेन्द्र सिंह आर्य, डॉ. अनुकृति ढुल, श्री विजय सिंह, डॉ. जगबीर सिंह तथा गगनदीप सहित कॉलेज परिवार के सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top