RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

टाटा आईपीएल में हासिल की शानदार सफलता

टाटा आईपीएल में हासिल की शानदार सफलता

कैथल स्थित आरकेएसडी महाविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। रिसोर्स इवेंट एंड प्रोमोशनस संस्था के सहयोग से पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 प्रोजेक्ट के तहत चार मेधावी छात्रों ने टाटा आईपीएल में सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस इंटर्नशिप में 120 घंटे की गहन व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल आधारित व्यावहारिक शिक्षा शामिल थी। विनय गर्ग, साहिल, आदित्य पुनिया और ईशान ने मुल्लानपुर और धर्मशाला स्टेडियम में ऑन-ग्राउंड एक्जीक्यूशन, कोऑर्डिनेशन, फैन एंगेजमेंट तथा मैच डे हॉस्पिटैलिटी की जिम्मेदारियों को अत्यंत कुशलतापूर्वक निभाया।

संस्था के एमडी दीपक कुमार, ऑपरेशन्स मैनेजर नवतेज सिंह एवं श्वेता गुप्ता द्वारा छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कॉलेज वापसी पर प्रबंधन समिति अध्यक्ष अश्विनी शोरवाला, प्राचार्य डॉ. एस.एस. मेहला, डॉ. राजबीर पराशर, डॉ. हरिंदर सिंगला, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. अशोक अत्रि, डॉ. विशाल आनंद, डॉ. एस.पी. वर्मा एवं डॉ. मनीष गर्ग ने छात्रों का हार्दिक स्वागत किया और उन्हें सर्टिफिकेट एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

यह उपलब्धि न केवल छात्रों के लिए बल्कि संपूर्ण संस्थान के लिए गर्व की बात है। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए इस असाधारण सफलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।