RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

ज्ञानांजलि का लोकार्पण

ज्ञानांजलि का लोकार्पण

महाविद्यालय की वार्षिक पञिका ज्ञानांजलि का लोकार्पण प्रधान आरवीएस एवं प्रबंधन समिति अश्विनी शोरवाले ने किया। उनके साथ उपप्रधान आरवीएस श्याम बंसल, उपप्रधान प्रबंधन समिती महेश मंगल, महासचिव आरवीएस एवं प्रबंधन समिती पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष आरवीएस अशोक मंगल एवं सुनील चौधरी कोषाध्यक्ष प्रबंधन समिति, अनिल शोरेवाले पूर्व प्रधान, साकेत मंगल एडवोकेट पूर्व प्रधान एवं अन्य सम्मानित प्रबंधन समिति के सदस्य एवं प्राचार्य डॉ सत्यबीर मैहला, पञिका के एडिटर इन चीफ डॉ अशोक अञि एवं विभिन्न संकायों के एडिटर भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय की सभी सह-संस्थाओं – आरकेएसडी महाविद्यालय,सांध्यकालिन सञ, बीएड महाविद्यालय, फार्मेसी महाविद्यालय की एकीकृत पञिका का यह विशेषांक ‘विकसित भारत@2047’ के शीर्षक पर आधारित था। भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्राकल्पना के अनुसार होनहार विद्यार्थियों के सोच एवं दृष्टिकोण को स्पष्ट करने के लिए महाविद्यालय का यह दूरगामी प्रयास था। इसमें 117 विद्यार्थियों ने अपने मौलिक लेख, कविता एवं अन्य रचनाओं को प्रस्तुत किया है, जिसमें विकसित भारत के स्वपन पर विचार शामिल रहे। इसके अलावा महाविद्यालय की उत्कृष्ट उपलब्धियों को दर्शाने वाले 313 फोटोग्राफ एवं विभिन्न विभागों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई हैं। यह पञिका महाविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी एवं दस्तावेज के रूप में पुस्तकालय से भी प्राप्त किया जा सकेगा। समस्त प्रबंधन समिती ने एडिटोरियल बोर्ड को बधाई दी एवं आशा जताई की भारत सरकार की सोच के अनुसार हमारी संस्था भी भविष्य में योजना बनाकर चले।