RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Deepotsav 2025

आरकेएसडी महाविद्यालय के संध्याकालीन सत्र की महिला प्रकोष्ठ द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता, दीया सजावट प्रतियोगिता, कंडील प्रतियोगिता, तोरण बनावट प्रतियोगिता, क्ले मोल्डिंग प्रतियोगिता तथा सेल्फी फ्रेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल भी लगाए। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने राजीव शर्मा के नेतृत्व में रागिनी, गीत, समूह नृत्य और हरियाणवी स्किट का मंचन किया। आयोजन में कुल 80 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आशा ने मंच का संचालन किया।

सेल्फी फ्रेम प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम व कोमल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्ले आर्ट प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम, आशा ने द्वितीय व नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तोरण प्रतियोगिता में भारती ने प्रथम, राखी ने द्वितीय, रज्जी, महक और कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कंडील प्रतियोगिता में मंजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीप सजा प्रतियोगिता में सुनना ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय, अंजलि, मंजू और इंद्रप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में दृष्टि और ज्योति ने प्रथम, कोमल और रज्जी ने द्वितीय, किरण, रितिक, शिवानी और नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्याम सुंदर बंसल उपाध्यक्ष आरवीएस एवं निर्देशक सायंकालीन सत्र, सुनील चौधरी कोषाध्यक्ष प्रबंधन समिति, जगदीश गोयल प्रधान कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नवनीत गोयल अधिवक्ता और आशू भाई मित्तल ने दिवाली के पर्व पर दीपक जलाकर किया। मुख्य अतिथि के पहुंचने पर सायंकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी हरिंदर गुप्ता ने प्रबंधन समिति के सदस्यों को तुलसी का पौधा देकर स्वागत किया। प्रबंधन समिति का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम प्रबंधक समिति के मार्गदर्शन में निरंतर होते रहते हैं और दीपावली के पावन अवसर पर हम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपों के इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं, जिसमें विद्यार्थियों का उत्साह देखा जा सकता है। मुख्य अतिथि श्याम बंसल ने कहा कि दीपावली के अवसर पर इस प्रकार के कार्यक्रम हमारी सनातन परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी पुरातन संस्कृति को समझने और आत्मसात करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का आयोजन महिला प्रकोष्ठ की संयोजक रंजू निरवानी और सहसंयोजक इला गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। निर्णायक मंडल की भूमिका गीता गोयल, सीमा गुप्ता, निधि गोयल, कनिका बंसल, संयोगिता शर्मा और रितु चौधरी ने निभाई। इस अवसर पर अंकित गर्ग, निधि गोयल, मीनू भूटानी, मीनू अग्रवाल, रीना मक्कड, सुनील कुमार, देवी लाल, कविता, महक, पूजा आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top