इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंप्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थियों का कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन सेंटर का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

आरकेएसडी कॉलेज, कैथल के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) के मार्गदर्शन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंप्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थियों का कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन सेंटर का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति एवं उद्यमिता के अवसरों से परिचित कराना रहा।

• कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन सेंटर के समन्वयक डॉ. अजय जांगड़ा एवं नवाचार सलाहकार श्री मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए हरियाणा सरकार द्वारा स्टार्टअप्स को प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

• विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंप्यूटर साइंस विभाग का अवलोकन कर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों एवं करियर संभावनाओं की जानकारी प्राप्त की।

• कॉलेज के अध्यक्ष श्री अश्विनी शोरेवाला ने इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल(आईआईसी) के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को नवाचार एवं उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करते हैं।

•प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि कॉलेज सदैव विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान एवं उद्योग से जुड़ी वास्तविकताओं से परिचित कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, शोध एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि ऐसे भ्रमण उनके करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Quick Navigation