State Level Energy Conservation Award -2025

 State Level Energy Conservation Award -2025

आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल ने पर्यावरण जागरूकता और ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम की है। कॉलेज को हरियाणा नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी, पंचकूला द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार समारोह में “500 किलोवाट तक लोड वाले सरकारी एवं निजी कॉलेज/विश्वविद्यालय श्रेणी” में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार समारोह चंडीगढ़ के होटल हयात रीजेंसी में आयोजित हुआ, जिसमें ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव श्री श्यामल मिश्रा (आई.ए.एस.) एवं निदेशक, नवीकरणीय ऊर्जा,हरियाणा नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी, डॉ. आदित्य दहिया (आई.ए.एस.) ने पुरस्कार प्रदान किए आर.के.एस.डी. कॉलेज की ओर से प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल एवं उप-प्राचार्य डॉ. राजबीर पराशर ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. विशाल आनंद और डॉ. जयबीर धारिवाल भी कॉलेज की ओर से समारोह में उपस्थित रहे। कॉलेज को ऊर्जा के कुशल उपयोग, हरित परिसर नीति तथा पर्यावरणीय चेतना और सतत विकास की दिशा में निरंतर प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।

महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अश्वनी शोरेवाला एवं सभी पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि पर प्राचार्य, उप-प्राचार्य एवं पूरे आर.के.एस.डी. परिवार को बधाई दी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने हरियाणा नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार आर.के.एस.डी. परिवार की सामूहिक ऊर्जा दक्षता और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज सौर ऊर्जा के उपयोग, ऊर्जा बचत प्रणाली की स्थापना तथा सतत परिसर नीति को और सशक्त करने के अपने प्रयास जारी रखेगा।

ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव श्री श्यामल मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “ऊर्जा संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है, केवल औद्योगिक आवश्यकता नहीं।” उन्होंने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक हरियाणा की ऊर्जा आवश्यकताओं का 50 प्रतिशत स्वच्छ और नवीकरणीय स्रोतों से पूरा करने का है।

Quick Navigation