RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

72वाँ संस्थापक दिवस हवन–यज्ञ के साथ मनाया गया।

आर. के. एस. डी. कॉलेज, कैथल में आज महाविद्यालय के संस्थापक स्व. सेठ मक्खन लाल जी की पुण्य स्मृति में 72वाँ संस्थापक दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के रामकृष्ण हॉल में किया गया, जहाँ विधिवत हवन–यज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत में आर.वी.एस. एवं गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष श्री अश्वनी कुमार शोरेवाला ने प्रबंधक समिति,शिक्षकों, नॉन–टीचिंग स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि “यह संस्थान हमारा परिवार है; हमारी सामूहिक ऊर्जा, एकजुटता और सपनों का समन्वय ही आर. के. एस. डी. कॉलेज की असली ताकत है।महाविद्यालय की हाल की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल उपलब्धियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि हमारे विद्यार्थी केवल डिग्री नहीं, बल्कि चरित्र, अनुशासन और नेतृत्व–क्षमता भी अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंधक समिति, पदाधिकारियों एवं सभी हितैषियों का सहयोग ही हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है और हम सब मिलकर आर. के. एस. डी. कॉलेज को आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श शिक्षण संस्था के रूप में और प्रतिष्ठित करेंगे।”इस अवसर पर उन्होंने आर. के. एस. डी. समूह की छठी संस्था “आर. के. एस. डी. नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर” खोलने की घोषणा की, जो महाविद्यालय एवं नवीन जिंदल फ़ाउंडेशन के बीच हुए नवीनतम एम.ओ.यू. का परिणाम है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को एआई टूल्स तथा अन्य कौशल–आधारित पाठ्यक्रमों में दक्ष बनाना है, जिससे विद्यार्थियों के लिए रोजगार के और अधिक अवसर सृजित हो सकें।

प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि आज आर. के. एस. डी. कॉलेज प्रदेश में उच्च शिक्षा का उज्ज्वल केंद्र इसीलिए बन पाया है क्योंकि हमारे संस्थापक ने शिक्षा को समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम माना। उन्होंने बताया कि बीते कुछ महीनों में महाविद्यालय ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ अर्जित की हैं और उनमें से कुछ हैं- राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा संवर्धन के लिए 500 किलोवाट श्रेणी में महाविद्यालय को द्वितीय स्थान, प्रशस्ति–पत्र तथा ₹50,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप कॉलेज परिसर में लगभग 400 kW क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है,महाविद्यालय का राधाकृष्ण सभागार पूर्णतः वातानुकूलित किया गया है तथा साइंस ब्लॉक में नया सेमिनार हॉल विकसित किया गया है,विद्यार्थियों की सुविधा के लिए फीस प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गयी है; माइक्रोबायोलॉजी, गणित एवं सेंट्रल इन्स्ट्रूमेंटेशन लैब का निर्माण तथा तीन नई कम्प्यूटर लैब्स स्थापित की गई हैं,नॉन–टीचिंग स्टाफ एवं विद्यार्थियों के लिए नए वॉशरूम, सायंकालीन कार्यालय का पुनर्निर्माण तथा प्रातःकालीन कार्यालय के आधुनिकीकरण का कार्य भी प्रगति पर है,प्राचार्य ने यह भी बताया कि बहुत कम समय में महाविद्यालय को स्थायी प्राचार्य मिलना प्रबंधक समिति की दूरदृष्टि और प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण है। शैक्षणिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि स्नातक स्तर पर दाखिले की प्रक्रिया में इस वर्ष पूरे हरियाणा में सर्वाधिक छात्रों ने आर. के. एस. डी. कॉलेज को चुना और कुल 2100 सीटों में से लगभग 1800 सीटों पर प्रवेश हुआ, जबकि प्रदेश के अनेक महाविद्यालय प्रवेश–संकट से जूझ रहे हैं। विश्वविद्यालय मेरिट में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किए हैं सांस्कृतिक क्षेत्र में भी विद्यार्थियों ने अद्भुत प्रदर्शन किया-कुरुक्षेत्र ज़ोन युवा महोत्सव में 5 में से 4 ट्रॉफियाँ जीतकर महाविद्यालय ने ओवरऑल चैम्पियन की ट्रॉफी अपने नाम की,रावतपुरी राज्य महोत्सव में लगातार दूसरे वर्ष 5 में से 3 ट्रॉफियाँ जीतकर ओवरऑल चैम्पियन रहे।खेल–कूद में भी आर. के. एस. डी. के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का परचम फहराया—अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंजली ने सर्बिया बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज, सिमरन ने कोरिया में कुराश (सीनियर) में गोल्ड तथा हांगकांग जूडो में ब्रॉन्ज, पायल ने दुबई बॉक्सिंग में गोल्ड जीता; पायल, काव्या और चिराग ने ईरान में आयोजित कुराश चैम्पियनशिप में भाग लिया।राष्ट्रीय स्तर पर अंजली ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सिल्वर, सिमरन ने जूडो में गोल्ड, पायल ने बॉक्सिंग में गोल्ड, मुस्कान ने लांग जंप सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज, सुमित ने बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज तथा प्रिंस ने खेलो इंडिया में स्विमिंग में सिल्वर व गोल्ड समेत 9 मेडल प्राप्त कर बेस्ट स्विमर का ख़िताब जीता।विश्वविद्यालय स्तर पर भी महाविद्यालय जूडो (पुरुष एवं महिला), स्विमिंग और रेसलिंग जैसी प्रतियोगिताओं में ओवरऑल चैम्पियन रहा।अन्य उपलब्धियों में फुटबॉल टीम के चार खिलाड़ियों का नेशनल चयन, कॉलेज की एनएसएस इकाइयों से ज्योति तथा एनसीसी कैडेट मुकेश का गणतंत्र दिवस की परेड के लिए चयन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। फैकल्टी उपलब्धियों में डॉ. राजवीर पराशर, डॉ. सीमा गुप्ता एवं डॉ. गीता गोयल के प्रोफेसर पद पर पदोन्नत होने, डॉ अशोक अत्री और डॉ. सुरेन्द्र सिंह को रिसर्च गाइड के रूप में चयनित होना आदि शामिल है इस अवसर पर राष्ट्रीय विद्या समिति के उपाध्यक्ष श्री श्याम बंसल, प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष श्री महेश मंगल, राष्ट्रीय विद्या समिति एवं प्रबंधन समिति के महासचिव श्री पंकज बंसल तथा प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष श्री सुनील चौधरी,श्री नवनीत गोयल, श्री अनिल शोरेवाला, श्री राकेश सिंघल, श्री सुशील सिंघला, श्री चन्द्रभान मित्तल, श्री चन्द्र गुप्त गोयल, श्री मोहन लाल, श्री मनोज खुर्रा, श्री सुमेर बंसल, श्री अनिल बंसल, श्री निरंजन बंसल, श्री विकास शर्मा,श्री वीरभान जैन, डॉ. संजय गोयल,प्रो बी. डी. गुप्ता, प्रो. एस. सी कौशिक,डॉ हरिन्दर गुप्ता,डॉ. दीपक सैनी,श्रीमती निवेदिता भट्ट सहित मीडिया प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे. समारोह का मंच संचालन स्टाफ सचिव एवं सी.पी.आर.ओ. डॉ. एस. पी. वर्मा ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top