RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में साहित्यिक विधाओं का आयोजन

स्थानीय आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल में डायरेक्टरेट युथ एंड कल्चर अफेयर्स (डी.वाई.सी.ए.) के सौजन्य से महाविद्यालय के कला एवं संस्कृति विभाग ने प्रतिभा खोज प्रतियोगिता-2025 के तहत साहित्यिक विधाओं का आयोजन किया। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजबीर पराशर ने अपने ओजस्वी उद्बोधन के माध्यम से प्रतिभागियों को उत्साहित करते हुए वर्ष भर की सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा जताने से किया। इससे पहले साहित्यिक विधाओं की संयोजिका डॉ. सुरूचि शर्मा ने प्राचार्य डॉ. पराशर, ऑनर आल इंचार्ज डॉ. अशोक अञि, सह संयोजक प्रो. ऋचा लांग्यान, डॉ. राजीव शर्मा एवं सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं प्रतियोगिता के नियम स्पष्ट किए।इस प्रतियोगिता में कुल 26 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें निर्णायक की भूमिका डॉ. विनय सिंहल, डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. जयबीर धारीवाल, डॉ. रेखा ने निभाई। इसके परिणाम निम्न रहेः

कविता पाठ

हिमानी

ख्याति

कशिश

एल्यूकेशन

जन्नत

स्नेहा

सिमरन

इस अवसर पर डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. गीता गोयल, डॉ. विकास भारद्वाज एवं प्रो. अंजलि भी उपस्थित रहे। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की अन्य मुख्य विधाओं का आयोजन 20 सितम्बर को किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top