RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

पक्षियों के लिए जल पात्र

आर.के.एस.डी. महाविद्यालय, कैथल के संस्कृत विभाग एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण की भावना को सुदृढ़ करने हेतु महाविद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए जल पात्र वृक्षों पर लगाए गए। भीषण गर्मी के प्रारंभ को ध्यान में रखते हुए यह पहल पक्षियों को जल उपलब्ध कराने तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से की गई।

प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “‘माता भूमिः’ का भाव हमें प्रकृति से आत्मीय संबंध सिखाता है। पृथ्वी की रक्षा करना हमारे अस्तित्व की रक्षा करना है। वाइस-प्रिंसिपल डॉ. राजबीर पाराशर ने कहा कि जो प्रकृति से प्रेम करता है, वही सच्चा जागरूक नागरिक बनता है।

प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक मानव का कर्तव्य है और हमारी संस्था इस प्रकार के कार्यों में सदैव अग्रसर रहती है।

कार्यक्रम में डॉ. विनय सिंघल, डॉ. एस.पी. वर्मा, डॉ. अनुकृति सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top