RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर, कैथल द्वारा राष्ट्रीय विद्या समिति (रजि.), कैथल के संरक्षण में भव्य एमओयू साइनिंग

आर.के.एस.डी. नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर, कैथल द्वारा राष्ट्रीय विद्या समिति (रजि.), कैथल के संरक्षण में युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगारपरक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से एक भव्य एमओयू साइनिंग समारोह का आयोजन आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध करवाना तथा उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया तथा अतिथियों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय विद्या समिति (रजि.), कैथल के प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला ने की। प्रधान ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में आर.वी.एस. प्रबंधन, नवीन जिंदल फाउंडेशन तथा सभी सहयोगी संस्थाओं एवं अधिकारियों का इस महत्वपूर्ण एमओयू साइनिंग समारोह के सफल आयोजन हेतु हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने विभिन्न संस्थानों के साथ हुए समझौता ज्ञापनों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों, प्राचार्यों एवं आयोजकों को बधाई दी। श्री शोरेवाला ने कहा कि वर्तमान समय में स्किल आधारित शिक्षा की महत्ता निरंतर बढ़ रही है और केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल भी युवाओं की सफलता का आधार बन चुका है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विद्या समिति सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है तथा यह पहल युवाओं को रोजगारपरक एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने में मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने सभी प्राचार्यों एवं विभागाध्यक्षों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं सकारात्मक प्रयासों से ही संस्था नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर हो रही है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इन स्किल कोर्सों का अधिकतम लाभ उठाकर अपने भविष्य को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाएं।

नवीन जिंदल फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड स्किल डेवलपमेंट श्री मनीष मिश्रा ने अपने संबोधन में वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल पारंपरिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं के लिए तकनीकी एवं रोजगारपरक कौशल प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने बताया कि नवीन जिंदल फाउंडेशन देशभर में युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, ताकि विद्यार्थी आत्मनिर्भर बन सकें और बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकें। श्री मिश्रा ने राष्ट्रीय विद्या समिति की सराहना करते हुए कहा कि संस्था विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास के अवसर उपलब्ध करवाकर समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आर.के.एस.डी. नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास तथा उद्योगों से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होगी, जिससे उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।

इस अवसर पर मेम्बर कॉलेजियम राष्ट्रीय विद्या समिति-

श्री अनिल शोरेवाला, श्री साकेत मंगल,श्री महेश मंगल, श्री सुनील चौधरी,श्री नवनीत गोयल- प्राचार्य आरकेएसडी कॉलेज डॉ. गगन मित्तल, उप-प्राचार्य आरकेएसडी कॉलेज डॉ. राजबीर पराशर, आरकेएसडी कॉलेज के शाम सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ हरिंदर गुप्ता, आरकेएसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्राचार्य डॉ रश्मि मनचंदा, आरकेएसडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ दीपक सैनी, आरकेएसडी पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉ निवेदिता भट्ट, कॉलेज की सलाहकार परिषद के शिक्षक सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर वीएलसीसी स्कूल ऑफ ब्यूटी के साथ ब्यूटी एवं वेलनेस क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण को लेकर समझौता किया गया, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को आधुनिक सौंदर्य, त्वचा देखभाल, हेयर केयर एवं वेलनेस से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस संस्थान की ओर से वाइस प्रेसिडेंट श्री जतिन राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसी क्रम में व्हाइट बैंगर एजुकेशन के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), कंप्यूटर एवं आधुनिक तकनीकी कार्यक्रमों से संबंधित प्रशिक्षण हेतु समझौता किया गया, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल तकनीकों एवं सूचना प्रौद्योगिकी आधारित कौशलों की जानकारी प्रदान की जाएगी। इस अकादमी की ओर से निदेशक श्री संजय शर्मा ने सहभागिता करते हुए तकनीकी शिक्षा की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके अतिरिक्त एनीमोशन स्टूडियो के साथ मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु समझौता किया गया, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को एनीमेशन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट निर्माण एवं मनोरंजन उद्योग से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विकास घावरी उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे उद्योग–शैक्षणिक सहयोग विद्यार्थियों को आधुनिक कौशल, व्यावहारिक अनुभव एवं रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे। समारोह के दौरान विभिन्न संस्थानों एवं कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर औपचारिक हस्ताक्षर किए गए तथा आपसी सहयोग एवं प्रशिक्षण गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक्सचेंज प्रोग्राम पर भी सहमति बनी। सभी अतिथियों, शिक्षाविदों एवं प्रतिनिधियों ने इस पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

स्टाफ सचिव डॉ एस पी वर्मा एवं सह सचिव डॉ नरेश कुमार ने मंच सभी गतिविधियों का सञ्चालन किया नवीन जिंदल स्किल सेंटर कुरुक्षेत्र के सेंटर हेड श्री अभिषेक सहगल तथा प्रोग्राम मैनेजर, नवीन जिंदल फाउंडेशन से श्री विमल ठाकुर ने भी कार्यक्रम में भाग लिया ।कार्यक्रम के दौरान डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया से जुड़े सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं ने इस विशेष समारोह को व्यापक कवरेज प्रदान की। आयोजकों ने मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से संस्था की शैक्षणिक एवं कौशल विकास संबंधी गतिविधियाँ समाज तक प्रभावी रूप से पहुँचती हैं। इस अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top