RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

जेंडर सेंसिटाइजेशन’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला

आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में जेंडर सेंसिटाइजेशन कमेटी, लीगल लिटरेसी सेल एवं वूमेन सेल के संयुक्त सहयोग से ‘जेंडर सेंसिटाइजेशन’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

• कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में एडवोकेट अरविंद खुरानिया ने 7 अप्रैल को गैर-शिक्षण कर्मचारियों तथा 8 अप्रैल को विद्यार्थियों को संबोधित किया।

• इस कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जबकि पहले दिन लगभग 100 गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे।

• दोनों दिनों में प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल द्वारा मुख्य वक्ता का स्वागत किया गया तथा कहा कि “जेंडर सेंसिटाइजेशन आज के समय की अत्यंत आवश्यक आवश्यकता है। शिक्षण संस्थानों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों को न केवल अकादमिक रूप से बल्कि सामाजिक रूप से भी संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाएं।

• महाविद्यालय के प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि “लैंगिक समानता एक विकसित और सभ्य समाज की पहचान है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों और कर्मचारियों में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करते हैं ।

• इस अवसर पर श्री श्याम बंसल, उप प्रधान, आर वी एस, डॉ. राजबीर पराशर (संयोजक, जेंडर सेंसिटाइजेशन कमेटी), डॉ. हरेंद्र गुप्ता, डॉ. गीता गोयल, डॉ. मंजुला गोयल, डॉ. मनोज बंसल, डॉ. शिल्पी अग्रवाल, मिस भावना सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

• मंच संचालन: डॉ. नरेश गर्ग ने किया । 7 अप्रैल को डॉ. जयबीर धारीवाल (समन्वयक, आईक्यूएसी) एवं 8 अप्रैल को डॉ. प्रीति बंसल (संयोजक, वूमेन सेल) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

• यह कार्यशाला महाविद्यालय परिसर में लैंगिक समानता, सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top