इकोनॉमिक्स के विद्यार्थियों का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शैक्षणिक भ्रमण

आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल के इकोनॉमिक्स के विद्यार्थियों ने बैंकिंग प्रणाली की व्यावहारिक समझ विकसित करने के उद्देश्य से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आर.के.एस.डी. कॉलेज शाखा का शैक्षणिक भ्रमण किया।

**इस अवसर पर बैंक के सहायक प्रबंधक श्री दीपक ने विद्यार्थियों को बैंक के दैनिक कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बचत खाता, चालू खाता, ऋण सुविधाएं, सावधि जमा (एफ.डी.) तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया।

**डॉ. ऋतु कांग वालिया एवं श्रीमती नीलम विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहीं और पूरे कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया।

**प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने विभाग के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ते हैं और उनके समग्र विकास में सहायक होते हैं।

**प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला ने इस अवसर पर कहा कि विद्यार्थियों को केवल पुस्तक ज्ञान तक सीमित न रहकर व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त करना चाहिए।

Quick Navigation