RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

Call Us

01746-222368

Email Us

principal@rksdcollege.ac.in

Location

Kaithal, Haryana (India)

RKSD COLLEGE KAITHAL

(“A”Grade, NAAC Accredited)

Affiliated to Kurukshetra University, Kurukshetra

अंग्रेजी विभाग के तत्वाधान में अंग्रेजी विषय की व्याकरण पर प्रयोगात्मक प्रतियोगिता का आयोजन

स्थानीय आर.के.एस.डी. कॉलेज में आज अंग्रेजी विभाग के तत्वाधान में अंग्रेजी विषय की व्याकरण पर प्रयोगात्मक  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रो. जयवीर धारीवाल के दिशा निर्देशन में लगभग 120 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी व्याकरण के विभिन्न पक्षों पर सृजनात्मक ढंग से पोस्टर प्रदर्शनी एवं  उनका प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ संजय गोयल ने किया। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि वे अंग्रेजी भाषा को सीखने की प्रक्रिया में हर स्तर पर इसके प्रयोग को दैनिक गतिविधियों में शामिल करें । डॉ.  डॉक्टर गोयल ने भाषा ज्ञान एवं संवाद कौशल के लिए समाचार पत्र वाचन पर विशेष रूप से जोड़ दिया। विभागाध्यक्ष डॉ राजवीर ने अपने संबोधन में कहा कि व्याकरण किसी भी भाषा का आधार है जिस पर विद्यार्थियों की पकड़ होनी ही चाहिए। अंग्रेजी विभाग द्वारा व्याकरण पर यह प्रदर्शनी सीखने की दिशा में एक नई पहल है ।निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ.  मंजुला गोयल, प्रो. नरेश गर्ग, प्रो. अर्चना तिवारी एवं एम. ए. अंग्रेजी के विद्यार्थियों जिसमें दीपक, अमित, सोनिया, तमन्ना, गुरतेज द्वारा निभाई गई ।इस प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष के छात्रों छात्रों में गुरप्रीत ने प्रथम, रितु ने द्वितीय, शुभम और कौशल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ष के छात्रों में गुरुनाम ने प्रथम,कविता  ने द्वितीय एवं अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंच का संचालन बी .ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा काजल के द्वारा किया गया ।प्रतियोगिता का समापन संयोजक जयवीर धारीवाल के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. सीबी सैनी, डॉ. आर पी मौन, डॉ.अशोक कुमार अत्रि, प्रो. श्री ओम, डॉ. बिजेंदर कुमार, डॉ. एस पी वर्मा, प्रो. अंजलि, प्रो.  रिचा, प्रो. निधि, डॉ. सुरेंद्र आर्य विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

[gdlr_core_space height=”50px”]

[gdlr_core_space height=”30px”]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top