गुरु तेग बहादुर जी का जीवन-दर्शन एवं फिलॉसफी” विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित

आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल के पंजाबी विभाग द्वारा “गुरु तेग बहादुर जी का जीवन-दर्शन एवं फिलॉसफी” विषय पर एक विचारगर्भित व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. गुरिंदर सिंह हांडा, पूर्व प्राचार्य, गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।मुख्य वक्ता डॉ. हांडा ने गुरु तेग बहादुर जी की बलिदान गाथा, उनके आध्यात्मिक चिंतन और मानवता के संदेश को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।पंजाबी विभाग की अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी ने इस तथ्य पर बल दिया कि भारत का इतिहास सिख गुरुओं के महत्वपूर्ण योगदान को जाने बिना अधूरा है।कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. सीनू सिंगला ने पूर्ण दक्षता से किया।कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री अश्विनी शोरवाला ने पंजाबी विभाग को इस सफल एवं सार्थक आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर प्रो. डॉ. गीता गोयल, डॉ. आर.पी. मौन, डॉ. विकास भारद्वाज, डॉ. सुरुचि शर्मा, प्रोफेसर अंजलि कुर्रा, प्रोफेसर रिचा लाांग्यान, डॉ. एस.पी. वर्मा तथा पंजाबी विभाग के विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Quick Navigation