आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल के वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण किया।
• विद्यार्थियों ने द ट्रिब्यून कार्यालय का दौरा कर मीडिया, विपणन संचार तथा समाचार पत्र के संपादन और मुद्रण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
• विद्यार्थियों ने हरियाणा विधानसभा का भ्रमण कर सामान्य बजट पर चर्चा तथा नीति निर्माण प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा।
• कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने अपने संदेश में कहा कि “ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम हैं।
• प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “वर्तमान समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।
• इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान डॉ. विशाल आनंद एवं डॉ. पूजा गुप्ता ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
