आर.के.एस.डी. महाविद्यालय, कैथल के संस्कृत विभाग द्वारा “भारतीय ऋषि–वैज्ञानिक परंपरा” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई ।
**जिसमें लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आंचल प्रथम, कविता व अंजलि द्वितीय तथा ऐश्वर्या व हरदीप तृतीय स्थान पर रहे।
**कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने किया। उन्होंने ऐसे आयोजनों को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने वाला बताया।
**प्रधान श्री अश्विनी शोरेवाला ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति के संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण बताया।
**कार्यक्रम का संयोजन डॉ. विनय सिंघल व श्री सुमित कुमार ने किया। यह आयोजन विद्यार्थियों की सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करने में सफल रहा।
