आर.के.एस.डी. महाविद्यालय, कैथल के बी.एससी. (भौतिक विज्ञान) तृतीय वर्ष के दो मेधावी विद्यार्थियों, अग्रिम शर्मा एवं वामन पाठक ने प्रतिष्ठित आईआईटी जैम 2026 (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा – एम.एससी.) उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
• प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
• महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है।
• अग्रिम शर्मा एवं वामन पाठक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग तथा निरंतर परिश्रम को दिया।
• महाविद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
