संध्याकालीन सत्र के कंप्यूटर साइंस विभाग की 6 छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के पी.जी.डी.सी.ए के वार्षिक परिणामों में पहले 10 स्थानों में से 6 स्थान अर्जित किया

संध्याकालीन सत्र के कंप्यूटर साइंस विभाग की 6 छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के पी.जी.डी.सी.ए के वार्षिक परिणामों में पहले 10 स्थानों में से 6 स्थान अर्जित कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया I मेघावी छात्राओं में आशा गर्ग ने प्रथम स्थान ,गीतिका गोयल ने पंचम, रितु ने छठा, शीतल ने आठवां, रजनी व पूजा ने नौवां स्थान प्राप्त किया I आज इन मेधावी छात्राओं के महाविद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य डॉ संजय गोयल, सांयकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ हरिंदर गुप्ता, सांयकालीन सत्र के कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष प्रो अंकित गर्ग ने इनको बधाई दी एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित कियाI इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र से आए हुए डॉ राजेंद्र नाथ, डॉ नीलम ढांडा, डॉ.गुरचरण सिंह भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्रबंधक समिति के प्रधान श्री साकेत मंगल एडवोकेट, संध्याकालीन सत्र के कन्वीनर श्री नवनीत गोयल एडवोकेट ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भविष्य में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी ऐसे ही प्रोत्साहित किया जाता रहेगा। डॉ संजय गोयल ने बताया कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के अथक परिश्रम का परिणाम है और भविष्य में भी इन विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगीं। प्राचार्य प्रभारी डॉ हरिंदर गुप्ता ने कंप्यूटर साइंस के शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए इसे उनकी अथक परिश्रम और मार्गदर्शन का परिणाम बताया I इस अवसर पर प्रो. मनोज बंसल डॉ. सुनील श्योकंद प्रो. इंदुबाला उपस्थित रहे I