पुस्तकालय समिति के द्वारा दो दिवसीय पुस्तक-प्रदर्शनी का आयोजन

पुस्तकालय समिति के द्वारा दो दिवसीय पुस्तक-प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। आज इसका उद्घाटन प्राचार्य डा संजय गोयल ने किया। पुस्तकालय समिति की संयोजिका डा. गीता गोयल ने बताया की इसमें बिल्कुल नयी लगभग 800 किताबों का प्रदर्शन किया गया है, जो मुख्यतः प्रतिस्पर्धात्मक, मोटिवेशनल एवं व्यक्तित्व विकास आदि विषयों से सम्बन्धित है। इस समिति में डा. राजबीर पराशर, प्रो. श्रीओम, डा. संजय गर्ग एवं पुस्तकालयाध्यक्ष डा. नरेश शामिल है। समिति ने यह निर्णय लिया है की विभिन्न विषयों के प्रति विद्यार्थीयों में पढ़ने की रूचि बढ़ाने के लिए पुस्तक-प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता रहेगा। विषय-विशेष को लेकर इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। आज सभी प्राध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों ने कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए पुस्तकों का अवलोकन किया। कालेज की फेसबुक पर इसका प्रसारण किया गया ताकि विद्यार्थीयों को नयी पुस्तकों के बारे में अवगत करवाया जा सके। विदित रहे की आर.वी.एस. एवं प्रबंधक समिति के सभी पदाधिकारी विशेष रूप से प्रधान श्री साकेत मंगल, उपप्रधान श्री नरेश शोरेवाला, उपप्रधान (आर.वी.एस.) श्री सुनील चौधरी, महासचिव श्री पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष श्री श्याम बंसल एवं श्री नवनीत गोयल प्रधान सांध्यकालीन सत्र के विशेष प्रयासों से पुस्तकालय को अपडेट करके विश्व स्तरीय बनाया गया है। अब इसमें आॅनलाईन डिजिटल सुविधाएं के साथ-2 ज्ञानवर्धक एवं शोधपरक पुस्तकों को लाने का प्रयास हो रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन इसी लक्ष्य को ध्यान में रख किया गया है।