गणित विभाग के द्वारा राज्य स्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी का आॅनलाईन आयोजन

गणित विभाग के द्वारा राज्य स्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी का आॅनलाईन आयोजन किया गया। इसमें लगभग 235 विद्यार्थीयों ने भाग लिया। इसमें दयाल सिंह कॉलेज करनाल के अनिकेत पाल, बीएससी नाॅन-मेडिकल अंतिम वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कॉलेज के यश ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर दोहरी सफलता प्राप्त की। आरकेएसडी कॉलेज की छात्रा रिम्पल, एमएससी गणित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को क्रमश: रू 750, 500, 250 पुरस्कृत राशि प्रदान की। प्रबंधन समिति के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट एवं अन्य सम्मानित पदाधिकारीयों, प्राचार्य डा संजय गोयल ने गणित विभाग के इस सृजनात्मक प्रयास का स्वागत किया एवं विजेताओं को बधाई दी।