कॉलेज में हरियाणा एन.सी.सी. की 10 वीं बटालियन के तत्वावधान में कॉलेज की एन.सी.सी. की दोनों ईकाईयों का निरीक्षण

कॉलेज में हरियाणा एन.सी.सी. की 10 वीं बटालियन के तत्वावधान में कॉलेज की एन.सी.सी. की दोनों ईकाईयों का निरीक्षण डा. अजय कुमार, रक्षा सचिव भारत सरकार ने किया। कॉलेज पहुंचने पर उनका स्वागत साकेत मंगल एडवोकेट, प्रधान प्रबंधक समिति एवं अन्य सम्मानित पदाधिकारीयों अश्विनी शोरेवाला, नरेश शोरेवाला, पंकज बंसल, सुनील चौधरी, श्याम बंसल, नवनीत गोयल एवं प्राचार्य डा संजय गोयल ने किया। कॉलेज एन.सी.सी. के अधिकारीयों कैप्टन डा. आर.पी. मौन, लेफ्टिनेंट रघुबीर लांबा एवं सेवानिवृत्त आॅनरेरी मेजर डा. एस एस ढुल के नेतृत्व में एन.सी.सी. कैडेट ने सलामी दी तथा मुख्यातिथि को आयोजन स्थल तक एस्कोर्ट किया।
उनके साथ एन.सी.सी. के ए.डी.जी. मेजर जनरल बेजी मैथ्यूज एवं कोर कमांडिग आफिसर कर्नल रूपेंदर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नाटक देवेन्द्र रावत भी कालेज परिसर में पहुंचे। उन्होनें कालेज में एन.सी.सी. की गतिविधियों एवं भविष्य में इनकी रचनात्मक भूमिका के बारे में विचार किया। उन्होनें कैडेट के साथ विचार विमर्श करके उनकी धरातलीय समस्याओं को जानने की कोशिश की। उन्होनें बताया की वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा एवं इसकी चुनौतियों को देखते हुए एन.सी.सी. की भूमिका बढ़ सकती है, अतः सुरक्षा सम्बन्धी अंतिम कड़ी तक को मजबूत होने की आवश्यकता है। उन्होने कॉलेज के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान एवं विशेष रूप से एन.सी.सी. की समृद्ध विरासत को सराहा। विदित रहे कि पुरातन छात्र रमेश मेहता को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ कैडट का अवार्ड एवं प्रधानमंत्री केन प्राप्त हुई थी। कॉलेज के कयीं कैडेट कमीशन्ड आॅफीसर के रूप में काम कर रहें हैं। इसके अलावा हर वर्ष गणतंत्र दिवस पर नयी दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय परेड में कॉलेज कैडेट की भागीदारी रहती है। प्राचार्य डा. संजय गोयल ने कॉलेज के संस्थागत विकास, उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विद्यार्थीयों के लिए दी जा रही सुविधाओं के बारें में भी मुख्यातिथि को अवगत करवाया ।