कॉलेज की ‘महिला प्रभाग’ के द्वारा बालिका दिवस (24 जनवरी) के उपलक्ष्य में बालिका सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

कॉलेज की ‘महिला प्रभाग’ के द्वारा बालिका दिवस (24 जनवरी) के उपलक्ष्य में बालिका सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं सफल महिलाऐं आदि विषयों पर कोलॉज, पोस्टर एवं स्लोगन लेखन की विधाओं का आयोजन किया गया। इसमें सभी सहयोगी संस्थानों- संध्या कालीन सत्र, बीएड कालेज, फार्मेसी कॉलेज एवं पीजी कॉलेज के लगभग 80 विद्यार्थीयों ने भाग लिया। समिति की संयोजिका प्रोफेसर रचना सरदाना ने सभी प्रतिभागीयों का स्वागत किया एवं इस आयोजन के उद्धेश्यों को स्पष्ट किया। प्राचार्य डा संजय गोयल ने बालिका सुरक्षा एवं उसकी शिक्षा को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होनें इस दिशा में कॉलेज द्वारा किए गये विभिन्न प्रावधानों का वर्णन भी किया। इस प्रतियोगिता के परिणाम इस तरह रहे :
पोस्टर मेकिंग
प्रथम प्रभा बी.ए. फाईनल एवं यक्षी बी. काॅम द्वितीय
द्वितीय स्थान आंशिका बी. काम आॅनर्स पुष्पा एम.काॅम प्रथम वर्ष
तृतीय सोनिया एम.ए. अंग्रेजी एवं सुनीता बी.एसी. प्रथम
स्लोगन लेखन
प्रथम कविता एम. ए. अंग्रेजी
द्वितीय तनू बी.ए. फाईनल एवं कोमल बी.ए. प्रथम
तृतीय लवलीन बी.ए. प्रथम
कोलाॅज
प्रथम सिमरन एम. काॅम प्रथम
द्वितीय निर्मल एम. काॅम प्रथम
तृतीय पुष्पा एम.काॅम प्रथम एवं शिवानी सिंगला बी.फार्मेसी
निर्णायक मंडल में डा लक्ष्मी मोर, डा गीता गोयल,डा सीमा गुप्ता, डा मंजुला गोयल , डा सुरूची शर्मा, प्रो रिचा लांग्यान एवं प्रो मनिका गुप्ता आदि शामिल थे।